इनरव्हील क्लब ऑफ गया सनराइज का छठा पद स्थापना समारोह आयोजित, मधु प्रिया को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Live News 24x7
2 Min Read

गया। रविवार को ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के सभागार में इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज का छठा पदस्थापना समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सत्र 2026-27 के लिए ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्या मधु प्रिया ने विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया।

समारोह की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निभा जयन ने अपने सफल कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और नवनियुक्त अध्यक्ष मधु प्रिया को कॉलर पहनाकर विधिवत रूप से दायित्व सौंपा। इसके साथ ही स्नेहा शाही ने सचिव के पद पर शपथ ली है।​

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में पीडीसी रितु डालमिया, पीडीसी अंजना पोद्दार, पीडीसी किरण प्रकाश, पीडीसी गीता अग्रवाल,डा तेजस्वी नंदन,सीजीआर रूबी सिन्हा, इनर व्हील क्लब ऑफ गया की अध्यक्ष आभा सिंह, शुभ्रा गुप्ता और आईपीपी डॉ. निभा जयन, ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, मातृत्व एवं बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, आर्थिक स्वावलंबन और सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान

​समारोह के दौरान क्लब में पांच नए सदस्यों को विधिवत रूप से सदस्यता प्रदान की गई। नए सदस्यों ने इनर व्हील के मुख्य उद्देश्यों सेवा, मित्रता एवं अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

​अपने अध्यक्षीय संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष मधु प्रिया ने कहा कि इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जनहितकारी परियोजनाओं का प्रभावी संचालन करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

वहीं सचिव स्नेहा शाही ने क्लब की भावी परियोजनाओं की रूपरेखा रखते हुए बताया कि संस्था आगे भी महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ तेजस्वी नंदन, डॉ लवली कुमारी, डॉ सोनम कुमारी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *