गया। आजाद वेलफेयर सेंटर द्वारा स्वर्गीय डॉ. विजय कुमार करण की स्मृति में संचालित बुजुर्ग सहायता योजना के तीसरे चरण का आयोजन 26 जुलाई रविवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान गया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से चयनित 10 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन सामग्री, आवश्यक दवाइयां एवं दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर ने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को नियमित सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. विजय कुमार करण ने अपने जीवनकाल में गरीब एवं असहाय लोगों की चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की निस्वार्थ सेवा की थी। उनकी स्मृति को जीवंत रखने तथा उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था इस योजना का संचालन कर रही है।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने चयनित लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक सहायता सामग्री प्रदान की और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आजाद वेलफेयर सेंटर के सभी सदस्य उपस्थित रहे और योजना को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। संस्था की ओर से कहा गया कि आने वाले समय में भी जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
17