वैशाली के तीन बच्चे हृदय की सर्जरी के लिए अहमदाबाद रवाना

Live News 24x7
2 Min Read
​हाजीपुर। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत वैशाली जिले के तीन मासूम बच्चों के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगी है। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति, वैशाली से ’97वें बैच’ के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित जंदाहा प्रखंड के प्रेम कुमार, लालगंज के दिव्यांश कुमार और सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की अनन्या कुमारी को बेहतर इलाज और सर्जरी हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन बच्चों को दो एम्बुलेंस के माध्यम से पहले राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना और फिर वहां से हवाई मार्ग द्वारा श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल, अहमदाबाद भेजा गया है।
​इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कुमार मनोज, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निभा रानी सिन्हा, डी.डी.ए. सूचित कुमार और डी.ई.आई.सी. प्रबंधक-सह-समन्वयक (आरबीएसके) डॉ. शाइस्ता ने बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें विदा किया। मौके पर जिला लेखापाल शिप्रा सोनी, डी.ई.ओ. अशरफुल होदा और सूरज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
​उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक कुल 159 बच्चों की इस योजना के तहत सफल सर्जरी कराई जा चुकी है। हृदय रोग से ग्रसित इन बच्चों के ऑपरेशन का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना उन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है जो जन्मजात हृदय विकार के साथ पैदा होते हैं।
5
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *