होली के दिन घर से निकले युवक का बाइक सहित पानी में मिला शव.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Live News 24x7
2 Min Read

खबर रोहतास जिले के करगहर से है जहां होली पर्व पर घर से निकले युवक का कोचस थाना क्षेत्र के चवरी गांव के समीप पानी में शव बरामद कियागया है। वहीं उसका बाइक भी पानी में ही मिला। मौत की खबर के मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
घटना के संदर्भ में बताया गया कि करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अररुआ पंचायत के कुम्हिला गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता का 22 वर्षीय लड़का अमित कुमार होली के दिन घर से बाइक लेकर कोचस जाने की बात कह कर निकल गया। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। वहीं परिजनों ने करगहर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।
वहीं आज शनिवार के अहले सुबह चवरी गांव के समीप गहरे खाई में उसका शव मिलने का सूचना मिला। जहां मौके पर करगहर थाना व कोचस थाना पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया। इस दौरान परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया।
इस दौरान लगभग दो घंटों तक सासाराम -चौसा पथ अवरूद्ध रहा। वहीं पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी टू कुमार वैभव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *