पंजाब के लुधियाना से बिहार आ रही एक बस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी इसे देखा उसके रौगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद जो तस्वीरें आईं, उनमें कई यात्रियों के हाथ-पैर शरीर से अलग हो गए थे। दुर्घटना की जगह पर चारों ओर खून ही खून फैल हुआ था। इस हादसे के बाद चारों तरफ कोहराम मचा दिया.
आपको बता दे कि यह हादसा लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास हुआ। वही इस हादसे में 5 की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। 28 घायलों को एसजीपीजीआई के अपेक्स ट्रामा सेंटर भेजा गया। इनमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़कर भाग गए।
वही इस घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। विडियों में दिख रहा है कि क्रेन से बस को सीधा करने के समय उसकी खिड़कियों से लाशें धड़ाम से सड़क पर गिर गईं। फिर सड़क पर चारों तरफ खून ही खून फैल गया। बस सीधी होने के बाद भी कुछ घायल और मृत यात्री खिड़कियों से लटकते रहे। इस दौरान कोई रो रहा था, तो कोई चीख-चिल्ला रहा था।
कई यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर ने हादसे के आधे घंटे पहले ढाबे पर शराब पी थी। वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
वही एक प्रत्यक्षदर्शी अंश पटेल ने बताया कि बस लखनऊ की तरफ से आ रही थी। बस सांप की तरह लहरा रही थी। फिर अचानक पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
बस लुधियाना से बिहार जा रही थी। बस की स्पीड 80 किलोमीटर से ज्यादा थी। बस पलटने के बाद इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।
17