निजी विद्यालयों जहां शीतवकाश नहीं है उससे सम्पर्क स्थापित कर निदेश दे डीईओ : डीएम

admin
1 Min Read

Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी। जिले के सभी सरकारी विद्यालय दिनांक 01 जनवरी तक शीतावकाश के कारण बंद हैं तथा अधिकांश निजी विद्यालयों में भी शीत अवकाश लागू है।

प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण को निर्देशित किया गया है कि जिले में लगातार जारी ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अब तक तापमान में कोई संतोषजनक सुधार नहीं हुआ है तथा मौसम की परिस्थितियां अत्यंत प्रतिकूल बनी हुई हैं, जो बच्चों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं।

इस क्रम में ऐसे सभी निजी विद्यालयों जहां शीतवकाश नहीं है उनसे तत्काल संपर्क स्थापित कर मौसम की स्थिति के अनुरूप विद्यालयों के संचालन, समय-सारिणी अथवा शैक्षणिक गतिविधियों में आवश्यक एवं अनिवार्य परिवर्तन सुनिश्चित कराएं।

इस संबंध में की गई कार्रवाई से अविलंब जिला प्रशासन को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

298
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *