जूनियर रेड क्रॉस आरंभ हो 

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी

अशोक वर्मा

सामाजिक कार्यकर्ता अजहर हुसैन अंसारी ने रेड क्रॉस अधिकारी सह अपर समाहर्ता को आवेदन देकर माग किया है कि 2022 मे  रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष  सह जिला पदाधिकारी के पहल पर जिला स्कूल में एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें रेड क्रॉस के बेहतर सेवा के लिए विचार विमर्श किया गया था। अजहर हुसैन  अंसारी ने लिखा है कि  मैंने उस मीटिंग मे तीन प्रस्ताव दिए थे जिसमें मुख्य रेड क्रॉस सोसाइटी मे जूनियर प्रभाग खोलना भी था।चुकि पूर्वी चंपारण जिला भूकंप जोन में आता है इसलिए यहा आपदा का जोखिम हमेशा बना हुआ रहता है।आपातकालीन सेवा के लिए रेड क्रॉस में जुनियर प्रभाग खोले जाने के साथ साथ आपदा प्रशिक्षण आरंभ करना भी था।उसी संदर्भ  मे मैने आवेदन दिया था ताकि  युवाओं में रक्त  दान के प्रति ज्यादा जागरूकता आवे।ज्यादातर  युवा ही रक्तदान करते हैं। मेरे सुझाव को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया था लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इस महत्वपूर्ण विषय पर  कोई निर्णय नही लिया गया । आवेदन में समाजसेवी जाए अजहर हुसैन अंसारी ने प्रभारी रेड क्रॉस अधिकारी से आग्रह किया है कि मेरे इस आवेदन  के आलोक में जूनियर रेड क्रॉस प्रभाग खोलने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *