पूर्वी चंपारण जिले के टोटल 12 विधान सभा सीट पर एनडीए ने फहराया जीत का झंडा, एक दूसरे को दे रहे है बधाई

admin
4 Min Read

मोतिहारी 14 नवंबर, अशोक वर्मा।

पूर्वी चंपारण जिले के कुल 12 सीट पर एनडीए ने फहराया विजय पताखा। एनडीए के अप्रत्याशित जीत पर जिले की जनता आश्चर्यचकित भी है क्योंकि इस प्रकार के रिजल्ट की कल्पना किसी ने नहीं की थी। 3 वर्ष पूर्व चंपारण के भितिहरवा से जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने पदयात्रा आरंभ की थीऔर करोड़ों अरबो रुपए खर्च किये लेकिन दोनो चंपारण मे एक भी सीट पर उनकी जीत नही हुई ।

कांग्रेस, राजद एवं कम्युनिस्ट पार्टी का भी सफाया हो गया। यद्यपि पश्चिम चंपारण में भाकपा माले के विधायक पहले से थे लेकिन उनकी भी हार हो गई। पूर्वी चंपारण में कुल 12 सीट है जिसमें 8 सीट भाजपा के कब्जे में आई एवं दो सीट चिराग पासवान की पार्टी ले गई तथा दो सीट जद यू के खाते में गई । राजद के दो निवर्तमान विधायको ने अपनी सीट को गंवा दिया ।

एक सीट भाजपा ने लिया तथा दूसरी सीट जदयू ने हथिया लिया ।जीत पर पूरे जिले में जश्न का माहौल है। चारों तरफ पटाखे फूट रहे हैं ,फूलों के दुकानो पर फूल की कमी हो गई है,सभी एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे हैं लोगो मे गजब का उत्साह और उमंग है। मोतिहारी नगर की सीट भाजपा के कब्जे मे पहले से रही है ।

इस बार अब एक छत्र राज हो गया । फोन पर लगातार विजय की बधाईया दी जा रही है ।एनडीए के सभी दलो के कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जमघट है। गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण में एनडीए की इतनी बड़ी जीत पर एनडीए मे जश्न का माहौल है तो दुसरी तरफ इंडिया गठबंधन में मायूसी है ।

आम लोगों ने इसे नये माय समीकरण की जीत कहा।”माय” नया नामकरण किया गया जिसमें “म” से महिला एवं “य” से युवा रखा गया।सभी ने बताया कि महिला और युवाओं ने इस बार काफी वोट एनडीए को दिया है।पहले का माय जाति और धर्म आधारित था जिसे महिलाओ और युवाओ ने नकार दिया। राजद का मुस्लिम यादव शब्द धराशाई हो गया ।

वैसे इस जीत के बारे में कई बुद्धिजीवियो ने बताया कि इस जीत का मूल कारण बिजली बिल की माफी ,महिलाओं को रोजगार के नाम पर₹10 हजार देना, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी,मुफ़्त राशन तथा एक करोड रोजगार का आश्वासन देना है।भविष्य में महिलाओं को रोजगार के लिए मिलने वाले ₹2 लाख की घोषणा भी है। यही कारण है कि आज एनडीए को इतनी सीट मिली।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरनाथ परसाद तथा जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने इस जीत पर बिहार के मुख्य मंत्री के साथ तमाम विजयी एनडीए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बनने वाली नई सरकार स्वतंत्रता सेनानी परिवार की सुधि लेगी तथा अन्य प्रदेशों के तरह बिहार में भी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी पेंशन एवं अन्य सुविधाये लागू करेगी ।

इसके अलावा समाजसेवी ब्रृज किशोर प्रसाद जो पहले आई कार्ड के जिला अध्यक्ष थे, ने बताया कि बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने का अब अनुकूल समय आ गया है और हम उम्मीद करते है कि विहार कीनई सरकार इस पर कुछ बड़ी कार्रवाई करेगी और हम लोगों को भ्रष्टाचार से राहत दिलाएगी।

संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है ,प्रदेश मे जो मूल्यो का ह्रास हुआ है उसे नये सिरे से स्थापित की जायेगी इससे भ्रष्टाचार समाप्त होगी जिससे आम लोगों का जीवन खुशहाल होगा ।

238
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *