मतदाता जागरूकता अभियान में दिलाई गई मतदान की शपथ

Live News 24x7
1 Min Read
 मोतिहारी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र की मजबूती और 100% मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु “हम मतदान अवश्य करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे” की शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मतदान के अधिकार, कर्तव्य तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव की महत्ता से अवगत कराया गया।
   कार्यक्रम के दौरान सेविका एवं सहायिका ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महिला मतदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।  जागरूकता अभियान के दौरान सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथि को निर्भीक, शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने की अपील की। इस मतदान शपथ समारोह में सेविका, BLO, स्थानीय ग्रामीण, महिलाएँ एवं युवावर्ग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सभी ने आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *