अरेराज में गोविंदगंज विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक बर्मा
  • गोविन्दगंज विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनाव पर हुई गहन चर्चा
अरेराज : गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र के अरेराज स्थित एक निजी मैरेज हॉल में  एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में AICC साथी सह प्रशिक्षक श्री विकास बुडानिया उपस्थित रहे।
शिविर में विकास बुडानिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी, बुथ स्तर की रणनीति, संगठनात्मक संरचना की मजबूती, जनसंपर्क अभियान की विधि, और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि “आज की राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन की ताकत ही किसी भी चुनाव की सफलता की कुंजी है। हमें बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होगा, साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा।”
शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर चर्चा की और जमीनी अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने अपने संबोधन में कहा, “संगठन ही पार्टी की रीढ़ है। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम किसी भी चुनाव में मजबूती से उतर सकते हैं और विजय हासिल कर सकते हैं। अब समय आ गया है कि हम सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर युद्धस्तर पर सक्रिय हों। हमें घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित करना है, सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है और कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना है।”
ई० गप्पू राय ने यह भी कहा कि आने वाला चुनाव केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं बल्कि विचारधारा की रक्षा की लड़ाई है। इस लड़ाई को जीतने के लिए हम सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करना होगा।
प्रशिक्षण शिविर में AICC साथी अभिनव संगम, यूवा जिला प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, रघुनाथ गुप्ता, इम्तेयाज अहमद, बजेन्द्र तिवारी, अनिल कुमार सिंह दिग्विजय सिंह, रमेश श्रीवास्तव, पप्पू रंजन तिवारी, सतेन्द्र नाथ तिवारी, सुबोध उपाध्याय, रविन्द्र तिवारी, मंगरू राम, रमेश बैठा, बाबुनंद यादव, सोभा देवी, रमिता कुमारी, रजिया खातुन सहित बड़ी संख्या में BLA2 , कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय नेता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस की एकजुटता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ किया गया।
148
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *