Live News 24×7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता की रिपोर्ट
- BOSS नंबर वाले वाहन से करते थे ठगी, मोतिहारी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
- एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा साईबर टीम को 25 हजार रुपए की इनाम दी जाएगी।
मोतिहारी पुलिस ने एक संगठित साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, लैपटॉप, चेकबुक और एक लग्जरी वाहन भी जब्त किया गया है।
ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त दिपांशु पांडेय को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर चार अन्य साइबर अपराधियों को भी गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड कर मोटी रकम कमाते थे।
इस गिरोह का मास्टरमाइंड सत्यम सौरभ है, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने तीन दोस्तों – आयुष, अंश और यश के साथ मिलकर जिले के युवाओं को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था।
चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी वाहनों पर एक ही नंबर – 8085 लिखा हुआ था, जिसे ये ‘BOSS’ नाम से पहचानते थे।
मोतिहारी साइबर थाना ने इस मामले में कांड संख्या 92/25 दर्ज कर ली है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जिलेभर में छापेमारी की जा रही है।
725