अशोक वर्मा
मोतिहारी : वृहस्पति को मजदूर दिवस के अवसर पर डॉ अंबेडकर कल्याण संघ की ओर से महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान अवधेश पुरी कॉलोनी में एक संगोष्ठी रखी गई जिसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष जगाराम शास्त्री ने की। मजदूर दिवस के अवसर पर दशा और दिशा पर प्रकाश डालते हुए कहा की ब्रिटिश गवर्नमेंट के समय में मजदूर 12 घंटे कार्य करते थे लेकिन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संघर्ष कर 8 घंटा कराया इस संदर्भ में महात्मा ज्योतिबा संस्था की निदेशक एवं उपाध्यक्ष अलीशा सिन्हा ने कहा कि मजदूरों की स्थितियों को दर्शाते हुए कहा कि आज मजदूर 8 घंटे कार्य कर रहे हैं यह बाबा साहब की देन है इस संदर्भ में हीरा मुनि पासवान बुनी लाल राम ,मनीषा शाह,अनिल कुमार ,राजेश कुमार, श्री कुमार पासवान ,रितिका सिन्हा,साहिल तिवारी ,सृष्टि कुमारी ,आशीष रंजन ,इत्यादि ने भी विचार व्यक्त करते हुए मजदूरों की स्थिति पर प्रकाश डाला
153