- 110 लोगों की टीबी, शुगर, बीपी की जाँच मे 14 मिले टीबी पॉजिटिव
- टीबी मुक्त अभियान मे सरपंच आशा, और सीएचओ ने निभाई अहम भूमिका
मोतिहारी : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिले में यक्षमा मरीजों की खोज को लेकर स्क्रीनिंग एवं मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है ताकि 2025 तक टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सकें। जिसमें रोगीहित धारक मंच के सहयोग से पंचायती राज मेंबर सरपंच, मुखिया, आशा, और सीएचओ के द्वारा मुख्य भूमिका निभाते हुए लोगों क़ो जागरूक कर टीबी का जाँच करवाया जा रहा है ताकि पंचायत क़ो टीवी मुक्त बनाया जा सके।आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर बैद्यनाथपुर प्रखंड चिरैया,गांव आमगाछी में स्वास्थ्य विभाग एवं वर्ल्ड विजन संस्था के सहयोग से
हेल्थ कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें बी.पी, शुगर, वजन और टीबी के संदिग्ध मरीजों की अल्ट्रा पोर्टेबल डिजटल एक्सरे मशीन से 110 लोगों की स्क्रीनिंग किया गया जिसमें 47 टीबी के संदिग्ध मरीज पाए गए है, वहीं जाँच मे 14 टीबी पॉजिटिव मिले।वहीं शुगर के 28, बीपी के 10 मरीज पाए गए।मौके पर कई लोगों क़ो शुगर, बीपी, दर्द, आई ड्राप, आयरन, कैल्शियम की दवाई वितरित की गईं। लोगों क़ो घर घर बुलाने मे पीएसपी सदस्य आशा गीता देवी व सरपंच नारद राय ने मुख्य भूमिका निभाई।एसटीएस अरविन्द कुमार ने बताया की
संदिग्ध रोगी पाये गये रोगी जिनका बलगम संग्रह कर नेट टेस्टिंग के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया भेजा गया जहाँ टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर टीबी का मेडिसिन शुरू किया जायेगा।सीएचओ रानी चौरसिया ने लोगों क़ो कहा की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर 12 तरह की जाँच और 110 तरह की दवाई उपलब्ध है जिसका लाभ लोगों क़ो उठाना चाहिए।मौके पर सीएचओ रानी चौरसिया, एसटीएस अरविंद कुमार,एएनएम ऊषा देवी, वर्ल्ड विज़न से रंजन कुमार वर्मा, मिथलेश कुमार, सैफ अली, पीएसपी सदस्य सचिन कुमार मुखिया, सरपंच नारद राय,आशा गीता, शैल देवी उपस्थित थें।
164