मुख्यमंत्री  ने महिलाओं को आगे बढ़ाया है, जिसका नतीजा है कि हम बिना किसी भय के खुली हवा में सांस ले रहे हैं : वीणा मानवी

Live News 24x7
6 Min Read
  • महिला विकास मंच के लोगों के साथ वैश्य समाज के कयी लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया
गया।जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित भव्य मिलन समारोह में आज बिहार वैश्य महासभा, महिला विकास मंच, पटना महानगर केशरवानी वैश्य महासभा, अखिल भारतीय कानू वैश्य महासंघ सहित कई संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित 1500 से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है ।जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ मंत्री  श्रवण कुमार, शीला मंडल, राष्ट्रीय महासचिव  मनीष वर्मा, पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद एवं विधानपरिषद में सत्तारूढ दल के उपनेता  ललन सर्राफ, विधानपार्षद सह मुख्य सचेतक  संजय गांधी, वरिष्ठ नेता नवीन आर्य चन्द्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव  कमल नोपानी, कंचन गुप्ता, वरीय नेता  अरविन्द निराला सिन्दूरिया,  मुकेश जैन,  गणेश कानू,  सुजीत पाठक सहित पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे हैं।सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुप्रसिद्ध अधिवक्ता और बिहार वैश्य महासभा के अध्यक्ष डाॅ0 आनंद कुमार, महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक  वीणा मानवी, पटना महानगर केशरवानी वैश्य महासभा के अध्यक्ष डाॅ0 अमित केशरी, अखिल भारतीय कानू वैश्य महासंघ के अध्यक्ष  विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय कानू, हिमालय मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन डाॅ0 उमाशंकर प्रसाद, महिला मोर्चा की अध्यक्ष  कोमल वर्णवाल, स्नेही इंटरनेशनल के अध्यक्ष  रामजी प्रसाद, प्रो. (डाॅ0) संजय कुमार,  सूरज गुप्ता, राहुल गुप्ता,  संजय कुमार गुप्ता,ई. एच. एन. प्रसाद,  कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रभात चैधरी,  नितिन कृष्णा, मोहतरमा फाहिमा खातून,  अरुणिमा कुमारी, अभिषेक कुमार आदि प्रमुख हैं।
  इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा में दल के नेता संजय कुमार झा ने कहा कि  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने तेली, हलवाई और चैरसिया समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने का काम किया है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में नीतीश सरकार का उल्लेखनीय कार्य पूरे देश भर में आज एक नजीर है। संजय कुमार झा ने कहा कि प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास और आस्था  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के प्रति है और वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन वर्ष 2010 से अधिक सीटें जीतेगा।  प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हुए हैं। नीतीश सरकार के सकारात्मक प्रयासों से प्रदेश की महिलायें आज विकास की मुख्यधारा में शामिल हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील डाॅ0 आनंद कुमार और महिला विकास मंच की संस्थापक  वीणा मानवी ने जद(यू0) में शामिल होने का सबसे उपयुक्त समय चुना है। हम सभी एकजुट होकर वर्ष 2025 की चुनौतियों को फतह करेंगे। इसके साथ ही हमारी पार्टी नए साथियों के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।
 बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने कहा कि  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की देन है कि बिहार की महिलायें आँगन से निकलकर अब आँगनबाड़ी की ओर रुख कर चुकी है। सामाजिक न्याय के साथ के विकास की सोच का नतीजा है कि आज सभी वर्गों की महिलायें हर रूप से सशक्त हो रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे नेता समाजवाद की विचारधारा को मानने वाले नेता हैं और समाज के सभी तबकों को एक साथ लेकर चलना हमारे नेता की सबसे बड़ी खासियत रही है। उन्होंने कहा कि  नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का भविष्य सुरक्षित है। हमें मिलकर 2025 में नया बिहार बनाने का संकल्प लेना है।पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद  ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि नालंदा, नवादा और गया तक गंगा का पवित्र जल पहुंचेगा, इसकी कल्पना तक मुश्किल थी लेकिन मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के भागीरथ प्रयत्न से यह सपना साकार हुआ है। हमारे नेता  नीतीश कुमार पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं वहीं विपक्ष में बैठे लोग सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं। आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य के सभी सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी एवं पंचायती राज व नगर निकायों में 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान उन्हीं के विजन का परिणाम है।
डाॅ0 आनंद कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 हमें पुनः श्री नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। बिहार का वैश्य समाज  नीतीश कुमार और जद(यू0) के साथ मजबूती से खड़ा है। महिला विकास मंच के राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी ने कहा कि  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाया है, जिसका नतीजा है कि हम बिना किसी भय के खुली हवा में सांस ले रहे हैं।इस मौके पर महिला विकास मंच के राष्ट्रीय अरुणीमा कुमारी , डॉ आदित्य कुमार, फाइमा खातुन,दिपशिखासिह,,चंदन जयसवाल, सचिन राजपूत, पप्पु जयसवाल,सेवेता शाही, अर्पणा शर्मा,मनिष सिंह पत्रकार, अरुण कुमारी,संगिता गुप्ता,एवं बिहार के कयी जिलो के अध्यक्ष उपिस्थति थी।
75
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *