मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी :- बिस्फी प्रखंड के औंसी थाना भवन के निर्माण की पहल शुरू होने से थाना क्षेत्र के लोगो सहित थाना के पुलिस महकमे में काफी खुशी देखी जारही है । थाना भवन के निर्माण हेतु जमीन का सीमांकन एवं भवन निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी बिस्फी नीलेश कुमार के साथ थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं कनीय अभियंता तथा संवेदक के द्वारा भूमि का निरीक्षण किया गया । मौके पर सीओ ने बताया कि औंसी डीह टोल में थाना के भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराई गई है । बहुत जल्द ही भवन निर्माण शुरू हो जाएगी । बताते चले कि औंसी थाना के पास अपना भवन नही है और वर्तमान में एक जर्जर भवन में चल रहा है । जिससे पुलिस को काफी खासकर वर्षात के दिनों काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था ।
175