खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड पानी टंकी के समीप बदमाशों ने झांसा देकर एक स्वर्ण व्यवसायी से चेन, हीरे की अंगूठी व ग्राहकों के मरम्मत के लिए दिए गए स्वर्णाभूषण लेकर चंपत हो गए। घटना मंगलवार की सुबह 9.30 बजे की है। मिस्कॉट मोड़ स्थित ओम साईं ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पारसनाथ स्वर्णकार ने बताया कि वह प्रति दिन की भांति मंगलवार को भी दिन के 9.30 बजे घर से दुकान के लिए चले थे। चाभी स्टाफ को दुकान खोलने के लिए देकर बाहर खड़े थे।
इस बीच एक आदमी आया और बोला कि आपको क्राइम ब्रांच के अधिकारी बुला रहे हैं। वह दुकान से 50 कदम की दूरी पर गए। जहां एक साढ़े छह फीट का आदमी खड़ा था। उसने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने बताया कि सुबह में कई लोगों का सोने का चेन छीन लिया गया है। तभी वहां से एक दूसरा आदमी गुजर रहा था। उसे भी रोक लिया गया तथा उसके गले में पहने हुए सोने के चेन को निकालने के लिए कहा। जिसके बाद पिड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने भी अपना चैन व अंगुठी निकाल कर बैग में रख दिया। वही जब वह स्वर्ण व्यवसायी वापस अपने दुकान पर आए और बैग में देखा तो वे हक्के बक्के रह गए क्योकि उनके बैग से सारे गहने गायब थे।
गायब हुए स्वर्णाभूषण की कीमत तकरीबन पांच लाख रुपए बताई गई हैं। पुलिस ने अगल -बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक आदमी जो टोपी पहने हुए है उसे लेकर जाते हुए दिख रहा है। स्वर्ण व्यवसायी पारसनाथ अंबेडकर ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इसी जगह स्थित हाफिज ज्वेलर्स ने दुकान के पीछे का शटर काट कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
274