भारी मात्रा में शराब का विनष्टीकरण का कार्य किया गया

1 Min Read
गया। जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर 22 को डोभी चेकपोस्ट के परिसर में उत्पाद विभाग एवं जिला पुलिस विभाग द्वारा जब्त भारी मात्रा में शराब का विनष्टीकरण का कार्य किया गया है। इसमें करीब 12,700 लीटर विदेशी शराब, करीब 2250 लीटर चुलाई शराब तथा 5000 किग्रा महुआ फूल को जेसीबी मशीन से विनष्ट किया गया है। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक है। जिला पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया है।
188
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *