मझौलिया : आंगनबाड़ी सेविकाओं का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न

1 Min Read

मझौलिया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सेविका और सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय मझौलिया में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री के नाम मांगो के समर्थन एक खुला पत्र जारी किया।धरना  प्रदर्शन का नेतृत्व परियोजना की अध्यक्ष रीना कुमारी ने किया।

उन्होने आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नही हो जाता हैतबतक सेविकाओं को 25 हजार तथा सहायिकाओं को 18 हजार रूपये मानदेय दिया जाये।उन्होंने कार्य विस्तार को देखते हुए कार्य अवधि 08 घण्टे निर्धारित करने की बात कही।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मिंता कुमारी,पूनम रानी,शोभा सिंह,तब्बसुम प्रवीण,संगीता देवी लालसा देवी ,राधा देवी ,सोनमती देवी,सरिता देवी,सुजाता कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल रही।

117
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *