महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के जन्मदिन पर मशरक में कार्यक्रम आयोजित

1 Min Read

मशरक (सारण) महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के जन्मदिन पर मंगलवार को मशरक के महाराणा प्रताप चौंक के पास वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में केक काटकर समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।वही सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, रविरंजन सिंह मंटू, गौतम ओझा,नन्हें कुमार, मुकेश तिवारी, संजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

136
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *