भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों चलाई कई राउंड गोली, दो को लगी घायल

2 Min Read

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मियां शाह मैदान अपराधियों की गोली के तरतराहट से गूंज उठा। शुक्रवार को चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया, अपराधियों ने करीब एक दर्जन से अधिक राउंड गोली फायरिंग की है।

घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जो गंभीर रूप से घायल है घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात आफताब ने रंगदारी के रूप मे शनिवार को एक लाख पैसे की डिमांड किया था, नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। परिजन सूत्रों के माने तो घटना में घायल अयान के बड़े भाई से रंगदारी आफताब ने मांगा था। नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी थी।

शुक्रवार को नमाज पढ़ कर अयान मैदान में खेलने के लिए गया था, तभी चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी l, घटना में अयान के पैर में गोली लगी है जबकि लड्डू कुरैशी के हाथ में गोली लगी है दो लोग घटना में गंभीर रूप से घायल है।

लड्डू कुरैशी के परिजनों का कहना है कि चार के संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एकाएक कर गोलीबारी करना शुरू कर दिया करीब 10 से 12 राउंड बदमाशों ने गोली फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज पर हम लोग बाहर निकले इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद सिटी डीएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

58
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *