गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे गया कॉलेज गया के 5 एनसीसी कैडेट

1 Min Read
गया कॉलेज गया के 5 कैडेटों का चयन गणतंत्र दिवस पर राजपथ, नई दिल्ली में होने वाले परेड समारोह के लिए हुआ है। यह गया कॉलेज के साथ साथ गया जिले के लिए भी गर्व का विषय है। गया कॉलेज के एनसीसी अधिकारी सी टी ओ डॉक्टर संजय तिवारी ने बताया कि कॉलेज की बॉयज एनसीसी यूनिट से विवेक राज, युवराज कुमार, सुंदरम कुमार और गर्ल्स एनसीसी यूनिट से प्रियंका कुमारी और प्रीति कुमारी का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड के लिए हुआ है जो कि गया महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सतीश सिंह चंद्र  ने कैडेट्स को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अपने कैडेट्स को राजपथ पर देखना बड़ा ही सुकून देता है। यह बड़े हर्ष का विषय है और हमारे कैडेट्स हर वर्ष हमारी संस्था के ये होनहार कैडेट्स देश भी से आये हुए कैडेट्स के साथ  कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और महाविद्यालय का मैं समान बढ़ाएंगे। । उन्होंने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय के शेष कैडेट्स को इनसे प्रेरणा लेनी चाईये। जानकारी जनसंपर्क पधाधिकारी डाक्टर धनंजय धीरज ने साझा की।
45
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *