मोतिहारी: कल्याणपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने रथ यात्रा कर लोगों को किया जागरूक

1 Min Read
  • कल्याणपुर प्रखंण्ड क्षेत्र के तीन जगहों पर हुआ कार्यक्रम।
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत्  मोदी सरकार द्वारा संचालित किए गए कार्यक्रम में शंम्भुचक बाजार राजकीय मध्य विद्यालय शंम्भुचक के प्रांगण मे मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह को वर्तमान मुखिया अरिंजय कुमार सिंह ने अंगवशत्र देकर सम्मानित किया। वही सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर गरीब तबके के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर सुविधा को मुहैया कराई जा रही है ताकि सभी का इसका फायदा मिल सके। वही इस कार्यक्रम में विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह को मुखिया द्वारा  सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर शियाबर सिंह, सुरेन्द्र साह नागेंद्र मिश्र इत्यादि लोग समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्टाल लगाकर सैकड़ों मरिजों का निःशुल्क ईलाज करा कर दवा वितरण किया गया।
100
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *