मुजफ्फरपुर में CCTV में कैद हो गई चोरो की करतूत, सकरा में किराना दुकान को बनाया निशाना

1 Min Read

मुजफ्फरपुर में ठंढ़ के बढ़ते ही चोरो का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है।  ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजालपुर चौक स्थित उपेंद्र शाह के किराना दुकान की है। जहां रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा हजारो का माल समेट फरार हो जाने का मामला सामने आया है।
घटना के सम्बन्ध में किराना दुकानदार उपेंद्र शाह ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार की रात अपना दुकान बंद कर घर चले गए। जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखे की दुकान के पीछे जो गोदाम था। उसके खिड़की को अज्ञात चोर तोड़कर एक पिकअप पर हजारो का सामान लोड कर फरार हो गए है।
हालाँकि उनकी चोरी की पूरी करतूत गोदाम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की सूचना सकरा थाने की पुलिस को दे दी गई है। वही पुरे मामले का आवदेन मिलने के बाद सकरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

109
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *