बिहार की जनता भाजपा, नीतीश और लालू से है त्रस्त, तलाश है नये विकल्प की- प्रशांत किशोर

3 Min Read
 चंपारण व्यूरो प्रमुख अशोक वर्मा
मोतिहारी :  बीते पंद्रह महीने से बिहार के गांवों में पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत  किशोर ने पूर्वी चंपारण जिला मीडिया प्रभारी रवीश मिश्रा के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा  कि बिहार के लोग राजद-जदयू, भाजपा और कांग्रेस की शासन व्यवस्था से त्रस्त है। बिहारियों को मालूम है कि उक्त सरकारों ने अपने अपने कार्यकाल में बिहार की शिक्षा,खेती, रोजगार और पलायन रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। यही कारण है कि बिहार के 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग राज्य में नया राजनीतिक विकल्प  चाहते हैं। उक्त बातें प्रशांत किशोर ने कही। उक्त जानकारी आज यहां जारी एक बयान में जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर ने  कार्यकर्ताओं से जन सुराज की सोंच को घर घर जाकर पहुंचाएं और लोगों से महात्मा गांधी के सपनों का बिहार बनाने में भागीदार बनाएं। उन्होंने बताया है कि बैठक में प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग चाहते हैं कि अगर बिहार में सुधार होना है तो राज्य में नया विकल्प बनना चाहिए। क्योंकि यहां के लोग पिछले 30 सालों से लालू, नीतीश और भाजपा को देख और समझ चुके हैं। यहां की जनता त्रस्त हो गई है। जनता देख रही है कि उनके जीवन में सुधार नहीं हो रहा है, लोगों को रास्ता नहीं दिख रहा है कि किसको वोट दें।
 प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि सामान्य आदमी अकेले तो पार्टी बना नहीं सकता है। ऐसे में जन सुराज वह अभियान है जो लोगों की ताकत को एकजुट कर रहा है। सभी लोग मिलकर वह विकल्प बनाएं जो बिहार में हर व्यक्ति खोज रहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने अपने जीवन में चुनाव रणनीतिकार के रूप में उसके माध्यम से दस साल तक जो काम किया है उसके तहत पार्टियों और नेताओं को सलाह देते थे कि कैसे वो अपनी पार्टी को संगठित कर सकें, कैसे  चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। जो काम हम पहले दल और नेता के लिए करते थे, वही काम अब बिहार के लोगों के लिए कर रहे हैं कि कैसे लोग एक साथ आएं और नया दल बनाएं। मेरी सलाह से नेता जीते और नेता के बच्चे जीत गए। अब मेरा मानना है कि मेरी सलाह से बिहार की जनता जीतेगी और उनका जीवन सुधरेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, महासचिव जयमंगल कुशवाहा, अभियान समिति के अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, महिला अध्यक्ष विभा शर्मा , युवा अध्यक्ष सचिन यादव भी मौजूद थे।
50
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *