बिग ब्रेकिंग : बिहार में पुलिस और अपराधी के बीच हुआ मुठभेड, पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

3 Min Read

मामला बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले का है जहां साठी थाना क्षेत्र के मुसहरवा गांव में कई महीनों से फरार अपराधी भूतनाथ चौबे को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वह गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसके बाद मजबूरन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर गोली चलाई। गोली अपराधी के पैर में लगी, इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी का बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आपको बता दे कि घायल अपराधी भूतनाथ चौबे के खिलाफ बेतिया जिला के विभिन्न थानों में रंगदारी, फायरिंग समेत कई गंभीर मामले पूर्व से दर्ज है। इसे लेकर चनपटिया और साठी थाना की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। भूतनाथ ने 15 दिन पहले चनपटिया थाना के गेट पर गोली चलाई थी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।

वही इस कुख्यात अपराधी ने परोरहा पंचायत के मुखिया, सरपंच और समिति से भी फोन पर रंगदारी मांगी थी। शुक्रवार सुबह मुखिया के दरवाजे पर बंदूक लहराते हुए अपने साथी निर्भय गिरी के साथ सरपंच के घर पहुंचा था। उसे गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भूतनाथ चौबे के साथ उसके साथी निर्भय गिरी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है।

वही इस घटना के बाद देर शाम चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत घटनास्थल पर पहुंचे और मौका का जायजा लिया।

डीआईजी ने मुखिया सरपंच और समिति से घटना के बारे में भी पूछताछ की है। इस दौरान डीआईजी जयंतकांत ने बताया कि जिस अपराधी भूतनाथ को गोली लगी है, वह पहले से कई मामलों में वांछित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसने एक व्यक्ति से रंगदारी मांगी है। रंगदारी के पैसे नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

152
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *