आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में दीवाली की धूम, स्टूडेंट्स ने रंगोली मेकिंग और दीया डेकोरेशन में दिखाया हुनर

2 Min Read
गया। गया स्थित आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल में दिवाली महोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस मौके पर स्कूल में रंगोली,दीया स्टैंड, मून एंड स्टार मेकिंग,दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन और वेस्ट मेटीरियल से झालर बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली प्रतियोगिता में  अक्षरा,निशा, खुशी, मिन्हा इरफान, इतरत फातमा, आर्या,अंशिका, प्रज्ञा, अदिति व नंदिनी कौशिक, कार्ड मेकिंग में अलीजा रहमान, अंशिका, अंजली व हिबा बुशरा, दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन में नंदनी, आयुषी, श्वेता, दिव्यांका, साक्षी, वदिशा रिया, अफशा व खुशी आदि विजेता रहे।मनमोहक रंगोली से बच्चों ने स्कूल कैंपस को सुंदर आकार दिया एवं सभी बच्चे इस कार्यक्रम में बहुत उत्साहित नजर आए, उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।स्कूल चेयरमैन संजय कुमार ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन पटाखे छोड़ने के लिए प्रेरित किया। श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से स्टूडेंट्स में नैतिक शिक्षा का समावेश होता है। उन्होंने सभी से ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की ताकि पर्यावरण को साफ रखने में सहयोग दे सके। उन्होंने बताया कि दीपावली सुख, समृद्धि, संपन्नता व प्रकाश का पर्व है। प्रकाश ज्ञान, प्रेम, आशा का होना चाहिए। प्रत्येक प्राणी के जीवन से अंधकार मिट जाए, इसी उद्देश्य के साथ सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं दी ।विद्यालय की प्रधानाचार्या  सुचरिता पंचाध्यय ने भी दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आपस में खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया है।इस मौक़े पर सह-निदेशक संजीव कुमार, शिक्षक आकिब अली, अजय कुमार, मिद्दत आरा, विनय श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *