बिहार में किशोरी के साथ चार-पांच युवको ने किया हैवानियत, बनाया हवस का शिकार

2 Min Read

वैशाली जिले के एक गांव में एक किशोरी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार से पांच बदमाशों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की।

मामला वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की उम्र 17 साल बताई जा रही है। इस मामले में में बलिगांव पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि हैवानियत के बाद लड़की की हत्या करने की नियत से दरिंदों ने उसे जहर भी पिला दिया। मामला गुरुवार की रात लगभग 11 बजे का है। गांव के ही बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि बदमाश किशोरी को घर से उठाकर लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले गए और उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद पीड़िता ने घर वापस आकर परिजनों को आपबीती बताई और बेहोश हो गई।

किशोरी की गंभीर हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।

172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *