शाहिद रामफल मंडल की धरती पर जनता दल यू  के द्वारा जननायक कर्पूरी पर चर्चा

3 Min Read
सीतामढ़ी/ बिहार से अजय गुप्ता की रिपोर्ट
  • पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन
सीतामढ़ी/ बिहार। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के मधुबन बाजार स्थित रॉयल पार्टी पैलेस में जनता दल यू द्वारा बाजपट्टी विधानसभा का एक दिवसीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा व मंच संचालन जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिकाऊ महतो ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में झंझारपुर के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल/ पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डॉक्टर रंजू गीता। पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा। विधान पार्षद रामेश्वर  महतो। पूर्व विधायक सतीश शाह। जनता दल यु के प्रदेश प्रवक्ता भारती मेहता। जनता दल यू के प्रदेश सचिव मोहम्मद मुर्तजा अली कैंसर। प्रदेश सचिव किरण गुप्ता। जिला प्रवक्ता एवं तिरहुत प्रमंडल प्रभारी प्रोफेसर अमर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जननायक कर्पूरी चर्चा को संबोधित करते पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। वे हमेशा दबे/ कुचले/ किसान/ मजदूरों की आवाज उठाते थे।
कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में एक रोशनी दी आज उनके कूतित्व एवं व्यक्तित्व को चारों दिशाओं में फैलने की जरूरत है।
श्री मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कराए गए जाति आधारित जनगणना की काफी सराहना की।
श्री मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिला के सम्मान को उठाने का कार्य किया है।
बिहार सरकार द्वारा तेजी से चौमुखी विकास किया जा रहा है।
कर्पूरी ठाकुर एवं नीतीश कुमार का सपना आज धरातल पर दिख रहा है। अति पिछड़ों को आरक्षण का लाभ देकर मुख्यमंत्री ने कीर्तिमान स्थापित किया है। आज नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने की जरूरत है।
जननायक कर्पूरी चर्चा को जिला जनता यू महासचिव धीरेंद्र कुंवर । प्रखंड अध्यक्ष राजेश दास। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भरत मंडल। जिला जद यू महासचिव अश्वनी गुप्ता। उपाध्यक्ष गौतम यादव। नीरज कुमार सिंह। मुकुल कुमार। मोहम्मद इफ्तिखार। युवा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील बिहारी। हरेंद्र पटेल। मधुरेंद्र कुमार सिंह। विशेश्वर राय। राम छबीला मंडल। मुखिया सुरेंद्र पासवान। पूर्व मुखिया उमाशंकर शाह। कमोद कुमार। संजय चौधरी। रामनरेश मंडल। गोपी ठाकुर। परमहंस जी। पीतांबर सिंह। रामप्रवेश ठाकुर। अशोक रजक। पूर्व मुखिया मिलन साह सहित दर्जनों लोगों ने कर्पूरी चर्चा की विशाल सभा को संबोधित किया।
समारोह में हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व मंत्री डॉक्टर रंजू गीता के द्वारा विशिष्ट अतिथियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
50
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *