दुर्गा पूजा पर ब्रह्माकुमारी मीरगंज सेवा केंद्र ने सजाई  चैतन्य झांकी,, काम, काम, क्रोध ,लोभ ,मोह और अहंकार रुपि असूर को भस्म करना ही वास्तविक दुर्गा पूजा है : बीके सुनिता बहन

2 Min Read
अशोक वर्मा
मीरगंज गोपालगंज : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  स्थानीय  सेवा केंद्र  द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर  चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। झांकी का उद्घाटन  मीरगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद, पुलिस पदाधिकारी जोगिंदर सिंह,उर्मिला बहन, बिनोद भाई, वार्ड पार्षद रघुवर पंडित आदि ने दीप प्रज्वलित कर  किया।झांकी मे  दुर्गा के रूप में प्रियंका बहन, सरस्वती के रूप में नंदनी बहन,लक्ष्मी के रूप में काजल बहन,भारत माता के रूप अनन्ता बहन, ज्ञान गंगा के रूप में रिंकी बहन, गणेश के रूप गुड़िया बहन, कार्तिक के रूप निकी बहन सजे थे।उद्घाटन के अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके सुनीता बहन ने बताया कि नवरात्रि का त्यौहार याद दिलाता है कि हर आत्मा अपने अंदर के असुरों को समाप्त करके दैवी संस्कार को धारण करें ! पवित्रता, प्रेम ,शांति, खुशी इन्हे दैवी संस्कार कहते हैं। और काम, क्रोध ,लोभ, मोह, अहंकार ये सब आसुरी संस्कार है।दोनों संसकार  हर आत्मा में है, इसलिए आसुरी संस्कारों पर विजय  हमे  प्राप्त करनी होगी।कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्रह्माकुमार विनोद भाई ने बताया कि देवियों की मूर्तियों के अस्त्र- शस्त्र दिखाते हैं,वे हमारी ज्ञान की शक्तियों के  प्रतीक है! नवरात्रि में शिवशक्ति दुर्गा हमे सकारात्मक सोच का वरदान देती है।अतः परिस्थिति कितनी भी बुरी हो  अच्छी सोच कभी नही छोड़नी है। कार्यक्रम में उपस्थित रहनेवालों मे, उर्मिला बहन,बेबी बहन,, टुनटुन भाई,सतीश भाई,डा0 आशा माता,उर्मिला माता,बिमला माता,सरोज माता ,आरती माता, तारा माता,केदार भाई, नन्दकिशोर भाई आदि थे।
147
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *