बिहार में दूघ के बहाने दारू की सप्लाई! सुधा डेयरी की गाड़ी से ढोई जा रही थी शराब, 1182 बोतल बीयर बरामद

3 Min Read

बिहार में शराबबंदी है. यहां शराब पीना और पिलाना जुर्म है. इसके बाद भी यहां आए दिन शराब की बड़ी खेप बरामद की जाती है. शराबबंदी वाले बिहार में शराब के काले धंधे में लगे लोग अलग- अलग तरीकों से शराब की तस्करी कर रहे हैं. कभी एंबुलेंस तो कभी शव वाहन में शराब ढोए जाते हैं. कचरा गाड़ी, पेट्रोल- डीजल टेंकर यहां तक कि शौचालय सफाई वाली सेप्टिक टैंक में भी शराब ढोने का मामला सामने आया है. बस और गाड़ियों में तहखाना बनाकर शराब ढोना तो आम है.

अब ताजा मामला दूध के साथ दारू सप्लाई का है. यहां सुधा दूध की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है. बिहार पुलिस ने पूर्णिया के कसबा में सुधा दूध की गाड़ी से 1182 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.

दरअसल सोमवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुधा दूध ढोने वाली एक गाड़ी में बड़ी शराब की खेप ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने लीची बगान और रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सुधा की ये गाड़ी पुलिस को खड़ी मिली. तब पुलिस ने जांच की तो गाड़ी के कंटेनर में भारी मात्रा में बियर लदा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया. इस बीच मौका देखकर ड्राइवर फरार हो गया. गाड़ी के अंदर से 1182 लीटर बियर बरामद हुआ है. पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि 29 मई को पुलिस गश्ती के दौरान एनएच 57 पर सुधा डेयरी की पिकअप गाड़ी की पुलिस ने जांच की तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि तस्कर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले बिहार पुलिस ने दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी पुल के नीचे एक बस से 1500 लीटर शराब बरामद किया. पुलिस ने जिस बस से शराब बरामद किया उसमें तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी.शराब की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि शराब हरियाणा से लाया गया था. इसे हथौड़ी पुल के पास उतारकर कार से अलग-अलग जगहों पर भेजा जाना था.

132
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *