डॉ श्री कृष्णा सिंह जयंती समारोह पटना में जिले के हजारों कांग्रेसी शामिल होंगे-जिलाध्यक्ष गपू राय

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय कांग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल में जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय  के अध्यक्षता में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह जी के 136वीं जयंती के आयोजन समिति का बैठक सम्पन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को मनाया जाता था, इस बार महासप्तमी के मद्देनज़र, 26 अक्टूबर को पटना स्थित मिलर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं‌। पूर्वी चम्पारण जिला हमेशा से प्रदेश के कार्यक्रमों में आयोजक के रूप में रहा हैं और इस जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा संख्या में पूर्वी चम्पारण से कार्यकर्ता ,पार्टी के नेता और लोग उपस्थित होंगे।
श्री राय ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह जी ने आधुनिक बिहार की नीव रखी थी।
“श्रीकृष्ण सिंह का जन्म 21 अक्टूबर, 1887 को बिहार के मुंगेर जिले में हुआ था।आज हम सभी उन्हें समाजिक न्‍याय के पुरोधा और आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में याद करते हैं. श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू बिहार को आधुनिक बिहार का शिल्पकार कहा जाता है. दरअसल, श्री बाबू के दौर में ही बिहार में औद्योगिक क्रांति आई थी. बिहार की राजनीति में उनके तमाम ऐसे किस्से हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।
आगे जिलाध्यक्ष ने सभी जिलावासियों से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का अपील किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता  विजयशंकर पाण्डेय, मुमताज अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, रविन्द्र प्रताप सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिंह,डॉ० ज्याउल हक, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह,मुनमुन जयसवाल,जग्गा राम शास्त्री,डॉ ० कुमकुम सिन्हा, बच्ची पाण्डेय,किरण कुशवाहा,बिन्टी शर्मा, आबिद हुसैन, ओसैदूर रहमान खान, डॉ अफरोज आलम, किशोरी सहनी,  दशरथ शाह रौनियार, दिग्विजय सिंह, मनिष तिवारी, मदन सिंह अरूण प्रकाश पाण्डेय,श्रीकिशोर पाण्डेय, चन्द्र किशोर सिंह सहित अन्य नेता और सभी प्रखंड के अध्यक्ष उपस्थित रहें।
103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *