मझौलिया : उद्योग मंत्री का नानोसती में हुआ भव्य स्वागत

1 Min Read

मझौलिया प्रखंड के राजद नेताओं ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ का भव्य स्वागत नानोसती चौक पर गुरुवार को किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जयलाल यादव ने की।नेताओं ने अपने मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। अपने मंत्री की स्वागत में राजद कार्यकर्ताओं ने एन एच 727 नोनोसती चौक के किनारे लम्बी कतार में खड़े रहे। स्वागत कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा की बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। विकास के मुख्य धारा से सभी वर्गों को जोड़ने के लिए सरकार जातीय आधारित जनगणना पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सरकारी कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय देने के दिशा में काम कर रही है। कैबिनेट में इसकी घोषणा भी की गई है। वे कुवारबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।मौके पर महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी, अमर यादव, मुकेश यादव, प्रभु यादव प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव, सुरेंद्र मुखिया, डॉक्टर अमीन अहमद, जयप्रकाश यादव,  प्रखंड उप प्रमुख नरेश यादव, परमानंद सिंह, आदि उपस्थित थे।

101
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *