पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ  ने स्कूलों में त्रैमासिक फ्री चेस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की।

2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी  रामचरण जी के साथ राज्यस्तरीय खिलाड़ी संजय मिश्रा  को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रभारी बनाया ।  दोनो प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को चेस की ट्रेनिंग के साथ-साथ शतरंज के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं की जानकारी दी। जिला शतरंज संघ के सेक्रेटरी  शशिनंद कुमार ने बच्चो को चेस के नोटेशन और एवम चेस के मोहरो के वैल्यूएशन की जानकारी दी।
मौके पर एम. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री सतनाम सिंह जी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज में कैरियर की असीम संभावनाएं हैं और साथ ही छात्रों के मानसिक के साथ-साथ बहुमुखी विकास के लिए भी शतरंज बहुत लाभदायक है।  अंत में कंक्लूड करते हुए पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ  प्रेसिडेंट धनंजय कुमार ने कहा कि यह ट्रेनिंग अगले 3 महीने तक चलेगी और आगामी 11 सितंबर से आर्या विधा पीठ स्कूल में भी फ्री ट्रेनिंग  चेस ट्रेनिग  की शुरुआत की जाएगी! इस प्रकार की ट्रेनिंग का आयोजन वृहत पैमाने पर किया  जाना है जो स्कूल अपने यहां फ्री ट्रेनिंग करवाना चाहते हैं वो  सेक्रेटरी श्री शशीनंद कुमार से मोबाइल नंबर 8252653545 पर संपर्क कर सकते हैं या www.ecdca.org पर visit कर सकते हैं। पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ ने  जिले में कम से कम 200 खिलाड़ी तैयार करने का लक्ष्य रखा है, साथ ही ज्ञात हो कि अबतक जिले में 80 से ज्यादा खिलाड़ी तैयार किए जा चुके हैं।
मौके पर एम. एस. कॉलेज के पीटी  टीचर प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी नितेश गौरव, आशुतोष कुमार,  रीना सिंह, रवि तिवारी, रामू कुमार आदि उपस्थित थे।
132
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *