राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर 02 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा पूर्वी चंपारण जिला का स्थापना दिवस

Live News 24x7
4 Min Read
  • जिलाधिकारी ने स्थापना दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक
मोतिहारी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के शुभअवसर पर आगामी 02 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण जिले का स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामयी और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में हुई बैठक में बताया कि स्थापना दिवस का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और इसके अभूतपूर्व विकास के सफर को रेखांकित करना है।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:-
बापू को नमन: गांधी बाल उद्यान एवं गांधी संग्रहालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके आदर्शों को याद किया जाएगा।
 सुबह के 7:30 बजे जिला प्रशासन एवं जिला साइकिल संगठन के सौजन्य से विशाल साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साइकिल रैली का प्रारंभ समाहरणालय मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से किया जाएगा एवं यह रैली बलुआ  फ्लाई ओवर होते हुए चरखा पार्क तक जाएगी। रैली के माध्यम से पूर्वी चंपारण जिला के विकास की गति को रेखांकित किया जाएगा।
सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ गांधी स्मारक में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मोतिहारी के चरखा पार्क में भी भजन कीर्तन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
     दिन के 2:00 बजे से अपराह्न 5:00 तक महात्मा गांधी प्रेक्षागृह के प्रांगण में जिला आईसीडीएस के सौजन्य से भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यहीं पर मेहंदी प्रतियोगिता वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। मेहंदी प्रतियोगिता जिला जीविका इकाई संपन्न करायेगी जबकि डिबेट एवं निबंध प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी को दिया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमः शाम 5:00 बजे से  ‘बापू सभागार’ महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति व चंपारण की गौरवशाली विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने इस पावन अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की तैयारी ससमय कर लेने का निर्देश सभी सम्बन्धित पदाधिकारी को दिया है और समस्त जिलावासियों से इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बापू की कर्मभूमि ‘चंपारण’ का इतिहास जितना गौरवमयी रहा है, आज यह जिला विकास के पथ पर भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त डॉ आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता  राजकृष्ण झा, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा ,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, एडीएम pgro शैलेंद्र कुमार भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, वरीय उप समाहर्ता मती प्रेमलता,प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुश्री निधि सहित निदेशक डीआरडीए जयराम चौरसिया सहित अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *