मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 पीस फ्रूटी के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी मझौलिया थाना क्षेत्र के पीपरा दुबे गांव निवासी बताए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मझौलिया थाना कांड संख्या 809/26 के नामजद अभियुक्त पन्नालाल साह एवं अशोक साह, दोनों पिता मुन्ना साह, साकिन पीपरा दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 10 पीस फ्रूटी भी बरामद की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
इसके बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
24