गया में तीसरी बार सफल हुआ लीडलेस पेसमेकर प्रत्यारोपण

Live News 24x7
4 Min Read
  • शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल में करीब 50 वर्षीय मरीज का अत्याधुनिक तकनीक से उपचार, छाती में चीरा और तार लगाने की जरूरत नहीं
  • सशक्त स्थायी समिति सदस्य ने मोहन श्रीवास्तव एवं मेयर को आभार व्यक्त किया
गयाजी : शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल में अत्याधुनिक हृदय उपचार के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। अस्पताल में करीब 50 वर्षीय मरीज चुन्नू खान में ताररहित पेसमेकर का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गया में यह तीसरा ताररहित पेसमेकर प्रत्यारोपण है और तीनों प्रक्रियाएं डा. अमन सिन्हा एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक की हैं। मरीज वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद  चुन्नु खां बताए गए हैं।
मरीज पिछले कुछ समय से बार-बार बेहोशी की समस्या से परेशान थे। इसके लिए उन्होंने पूर्व में तंत्रिका रोग विशेषज्ञ से भी परामर्श लिया था। गंभीर स्थिति में शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद हृदय संबंधी विस्तृत जांच की गई। जांच में पूर्ण हृदय अवरोध का पता चला है। चिकित्सकों के अनुसार इस स्थिति में हृदय की विद्युत प्रणाली से निकलने वाले संकेत सामान्य रूप से आगे नहीं पहुंच पाते हैं। इससे हृदय की धड़कन काफी धीमी हो सकती है और मरीज को चक्कर व बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है।
जांघ की नस के रास्ते हृदय तक पहुंचाया गया पेसमेकर
मरीज की स्थिति और उपचार के उपलब्ध विकल्पों पर स्वजन से चर्चा के बाद ताररहित पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया गया है। इस तकनीक में पारंपरिक पेसमेकर की तरह छाती में उपकरण रखने के लिए अलग स्थान बनाने और हृदय तक तार पहुंचाने की आवश्यकता नहीं होती। विशेष नली के माध्यम से जांघ की नस के रास्ते पेसमेकर को सीधे हृदय के अंदर प्रत्यारोपित किया जाता है। इससे छाती पर चीरा या टांके नहीं लगते।
पूरी प्रक्रिया डा. अमन सिन्हा के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की। प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई गई है।
मेयर व पूर्व उपमहापौर ने जाना मरीज का हाल
इस प्रक्रिया के बाद गया के मेयर गणेश पासवान और पूर्व उपमहापौर मोहन श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. (कैप्टन) एसके सिन्हा ने उन्हें मरीज की स्थिति और तार रहित पेसमेकर की तकनीक के बारे में जानकारी दी है।
डा. अमन सिन्हा ने प्रक्रिया की सफलता में पूरी हृदय रोग, शल्य कक्ष, परिचारिका और अस्पताल सहयोगी टीम के योगदान के लिए आभार जताया है। उन्होंने फराह नाज, शादाब आलम, शोएब अख्तर, कैथ लैब तकनीशियन राहुल पासवान तथा परिचारिका कर्मियों उज्ज्वल कुमार, छोटी और सनी कुमार के सहयोग की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल में अत्याधुनिक हृदय उपचार सुविधाओं के माध्यम से जटिल हृदय रोगों का उपचार किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप  शुभकामनाएं हार्ट हास्पिटैलिटी अस्पताल के निदेशक, एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अमन सिन्हा एवं सशक्त स्थायी समिति सदस्य चुन्नु खां के साथ
मोहम्मद शमीम उर्फ रिंकू जॉनसन भाई ,इबरार खान,छोटू भाई, अरशद भाई,गुड्डू भाई खुर्शीद भाई इत्यादि लोग शामिल हैं।
19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *