एमएस कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉक्टर प्रोफ़ेसर अरुण कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने लगाए 170 पौधे

1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  मुंशी सिंह महाविद्यालय परिसर में जल,जंगल और हरियाली योजना के तहत कुल 170 पौधों का रोपन   किया गया।वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों को एन.सी.सी.कैडेटों द्वारा व्यापक पैमाने पर रोपा गया।पौधे उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने डी. एफ. ओ.मोतिहारी और फॉरेस्टर मोतिहारी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।मौके पर एन.सी.सी.ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डा.)नरेंद्र सिंह और प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक प्रो.अमरजीत कुमार चौबे,सुरक्षा पदाधिकारी सूबेदार प्रदीप दूबे,सुरक्षाकर्मी रणधीर कुमार,बालकरन सिंह और संतोष कुमार मौजूद रहे।
116
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *