जनता के दरबार में 83 अवेदको की फरियाद सुनी गई

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  रूटिंन कार्यक्रम के तहत जिला समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में फरियादी अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे ।जनता के दरबार कक्ष के बाहर लंबे समय तक आवेदक प्रतीक्षा करते रहे ।दरबार में आए  83 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर  सुनवाई की गई ।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि  शीघ्र ही  समस्या का विधिसंगत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
 स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग के आवेदन को शीघ्र निष्पादन हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जनता के दरबार कार्यक्रम के बाहर कई लोगों के आपसी बातचीत में यह सुना गया कि जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री के दरबार मे फरियादियों की समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है उस भ्रष्ट सिस्टम के दौर में जिला स्तरीय इस दरबार का क्या हश्र होगा,यह अनुमान लगाया जा सकता है। कई लोगों को यह भी कहते सुना गया कि मुख्यमंत्री के यहां एक हीं समस्या को लेकर फरियादी  बार-बार पहुंचते हैं  लेकिन  मुख्यमंत्री के  आदेश का जब कोई भी असर नहीं  है तो  यह दरबार सिर्फ नाटक नौटंकी है और कुछ नही।
155
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *