सरकारी मीडियम फ़िल्म की शूटिंग मोतिहारी में

Live News 24x7
4 Min Read

फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग जारी, स्थानीय कलाकारों को लेकर बन रही है फिल्म, फिल्म की पूरी शूटिंग मोतिहारी में होगी।

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी। बीडी वर्ल्ड स्कूल में हिंदी फीचर फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग हुई। इस दौरान स्कूल के बाल कलाकारों सहित अन्य कलाकार शूटिंग में हिस्सा लिया। राज सागर फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग का आज 8वां दिन था। इस फिल्म की शूटिंग 17 मार्च से पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न स्थानों पर हो रही है। पूरी फिल्म की शूटिंग पूर्वी चंपारण में ही होगी। शूटिंग का काम मई के पहले हफ्ते में पूरी हो जाएगी।

फिल्म के निर्देशक राज सागर ने कहा कि मोतिहारी में फिल्म शूटिंग करने का अबतक का अनुभव उत्साहजनक और शानदार रहा है, और वे आने वाले समय में भी फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम, कला एवं संस्कृति विभाग और जिला के स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।

मोतिहारी के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह फिल्म निर्माताओं की सुविधा के लिए गठित जिला समन्वयन समिति के सचिव श्री फहद ने कहा कि मोतिहारी जिला प्रशासन प्रशासनिक स्तर पर फिल्म निर्माण के लिए हर सुविधा देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग की अनुमति को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस लागू किया गया है, जिससे फिल्म शूटिंग के लिए अलग-अलग जगहों में आवेदन की जरूरत नहीं पड़ती है।

उन्होंने कहा कि निर्माताओं की सुविधा के लिए बिहार के स्थानीय कलाकारों और वेंडर का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। बिहार का कोई भी कलाकार या वेंडर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की साइट https://film.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (DOP) नरेश चंद्र ने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल माहौल है और यहां के लोग काफी सहयोगी हैं। उन्होंने बिहार के व्यंजनों, खासकर चम्पारण मटन की तारीफ की।

फिल्म सरकारी मीडियम में बिहार के स्थानीय कलाकारों को काम का मौका मिला है। फिल्म के लिए कलाकारों का चयन ओपन ऑडिशन से किया गया था, जिसमें पटना के किलकारी संस्था के बाल कलाकार आयुष और अन्य कलाकारों का चयन किया गया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में कुमार कन्हैया सिंह, डॉक्टर तृष्या श्री, प्रिंस गुप्ता, आयुष पाण्डेय, कमल घिमेरे, रविकांत, गौतम गुलाल और सुकन्या पंडित हैं। फिल्म के आर्ट डायरेक्टर रामू राय और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर व क्रिएटिव डायरेक्टर अनिल कमल चौहान हैं तथा फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार कन्हैया सिंह और भरत पटेल हैं।

फिल्म के निर्देशक राज सागर बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं और पिछले एक दशक से ज्यादा समय से मुंबई के फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। वह कई वीडियो एलबम और शॉर्ट फिल्म में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं। सरकारी मीडियम बतौर निर्देशक उनकी पहली फीचर फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी बिहार से जुड़ी हुई।

67
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *