गयाजी। मानपुर प्रखंड स्थित नरोमा ट्रामा एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आईपीएस दीप्ति मोनाली मौजूद रहीं हैं। इस अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 12 विद्यार्थियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया है।
मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस दीप्ति मोनाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “शेर जब छलांग मारता है तो पहले दो कदम पीछे हटता है, इसलिए सफलता पाने के लिए कभी-कभी पीछे हटना भी जरूरी होता है।” उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का मूल मंत्र दिया है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों की भी अच्छी भागीदारी रही, जिससे उत्साह का माहौल बना रहा है।
मौके पर ई. आदिति आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल अच्छा भोजन नहीं, बल्कि सभी के लिए बेहतर और लंबा जीवन सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है।
6
