स्वर्गीय ठाकुर कैलाश सिंह जी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परिवारजनों, मित्रगणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सभा में उपस्थित पारिवारिक मित्रों एवं शुभचिंतकों ने स्वर्गीय कैलाश सिंह जी के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया। वक्ताओं ने उनके उदार व्यक्तित्व, सरल स्वभाव तथा अपने लोगों के लिए “पर्वत के समान सहारा” बनने वाले उनके व्यवहार को अपने अनुभवों के माध्यम से याद किया। सभी को ऐसा अनुभव हुआ मानो यह कोई पुरानी स्मृति नहीं, बल्कि हाल ही की घटना हो।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र अभिषेक सिंह ‘गुल्लू’ जी, अमितेश सिंह ‘अंशु’ जी एवं अभिजीत सिंह ‘अंकुर’ जी सहित व्यापार मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इसके साथ ही परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनसामान्य के बीच भोजन वितरण कर सेवा-भाव से ओत-प्रोत अनोखी श्रद्धांजलि दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
समापन में उपस्थित जनसमूह ने स्वर्गीय कैलाश सिंह जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
5
