बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, पिछले दो सालाें की तुलना में कम स्टूडेंट्स हुए पास

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें कुल 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. तो वहीं इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत एक बार फिर अधिक रहा है. असल में 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए कुल 13,17,846 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. इसमें 6,75,844 लड़कियां और 6,42,002 लड़कियों ने 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. यानी लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या अधिक थी. बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के ट्रेंड की बात करें तो पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का कुल पास प्रतिशत लड़कों से अधिक दर्ज किया गया है. तो वहीं पिछले 2 साल की तुलना में इस बार पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या कम है.

आइए बिहार 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 रिजल्ट के ट्रेंड को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं. जानते हैं कि कुल कितने स्टूडेंट्स पास हुए हैं? जानेंगे कि कुल कितने लड़के और लड़कियां पास हुई हैं? इसके साथ ही स्ट्रीम वाइज रिजल्ट कैसे रहा है? इसके बारे में जानेंगे.

86.23 फीसदी लड़कियां पास

बिहार 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी किया. उन्होंने प्रेस क्राफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है, जिसके तहत लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23 रहा है. तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.09 रहा है.

बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट कुल पास प्रतिशत का 5 साल का ट्रेंड

साल कुल पास प्रतिशत
2026 85.19%
2025 86.56%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%

पिछले दो साल की तुलना में 2 फीसदी से अधिक गिरा रिजल्ट

बिहार 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें पिछले दो सालों की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है. इस साल 13,17,846 स्टूडेंट्स में से 85.19% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 2025 में 86.56% स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीं 2024 में 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीं 2023 में 83.73% स्टूडेंट्स पास हुए थे.

38
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *