साइबर अपराधियों का गजब कारनामा : शादी का झांसा देकर महिला से ठगे 2.65 लाख रूपयें, जानिए क्या है पुरा मामला

Live News 24x7
4 Min Read

साइब अपराधी आय दिन लोगो को अपना शिकार बनाने के लिए नए नए हथकंडे अपनाते रहते है वही बिहार के के दरभंगा जिले से साइबर ठगी का एक एैसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर हर कोई दंग रह गया। दरभंगा में महिला के साथ साइबर ठगी हुई है। फेसबुक के जरिए शादी का झांसा देकर ठगों ने एक विधवा महिला को 2.65 लाख रुपए का चूना लगाया। पीड़िता के आवेदन पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार साईबर ठगी का शिकार महिला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्लाह निवासी एक निजी कंपनी के शोरूम में कार्यरत हैं। महिला ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को फेसबुक पर एक एड देखने के बाद उन्होंने दिए गए पाकिस्तानी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने खुद को “राज खुराना” बताया और उनसे बातचीत शुरू कर दी।

आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को विश्वास में लिया और 29 जुलाई 2025 को दरभंगा आने की बात कही। उसी दिन सुबह उसने फोन कर खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम में फंसा बताया और तत्काल 16,000 रुपये की मांग की। महिला ने भरोसा कर यूपीआई के माध्यम से पैसे भेज दिए।

जिसके बाद एक अन्य नंबर से महिला का ेकॉल आया, जिसमें एक व्यकित द्वारा खुद को कस्टम अधिकारी बताकर 50,000 रुपये की मांग की गई। महिला ने फिर से पैसे भेज दिए। इसके बाद 39,000 रुपये और फिर 10,000 रुपये की महिला से वसूले गए।

इतना ही नहीं, ठगों ने शाम में फिर फोन कर 1.50 लाख रुपये की मांग की और पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में रकम ट्रांसफर करवा ली। इस तरह अलग-अलग माध्यमों से कुल 2.65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

कुछ समय बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान संबंधित खातों में से करीब 47,888 रुपये और 35,106 रुपये होल्ड होने की जानकारी मिली है।

वही इस मामले में साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंकिंग डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं- बड़ी बेटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है, उससे छोटा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है और सबसे छोटी बेटी दूसरी कक्षा की छात्रा है। साल 2018 में उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अकेले जीवन बिता रही थी।

पीड़िता के अनुसार, बच्चों ने भी उसे दूसरा जीवनसाथी ढूंढने की सलाह दी, ताकि वह अकेली न रहे। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके संपर्क में आया, जिसने खुद को भी एक बेटी का पिता बताते हुए साथ रहने का भरोसा दिलाया। उसके झांसे में आकर पीड़िता ने उसे पैसे दे दिए, लेकिन बाद में वह ठगी का शिकार हो गई।
पीड़िता ने बताया कि काफी भागदौड़ और प्रयास के बाद उसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

57
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *