Video : बिहार में घूस लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के सुपौल जिले की है जहां सुपौल के निर्मली नगर पंचायत वार्ड संख्या 01 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार रुपए घूस लेते एक सर्वे अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई श्री राधा कृष्ण मंदिर के समीप स्थित श्री बद्री साह के मकान में की गई, जहां आरोपी किराए पर रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार सर्वे अमीन विक्रम कुमार जिला समस्तीपुर के निवासी हैं और वर्तमान में मरौना अंचल क्षेत्र में पदस्थापित थे। उन पर भूमि सर्वे के नाम पर अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि मरौना प्रखंड के खोरमा गांव निवासी जयनारायण यादव ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि सर्वे अमीन जमीन के सर्वे कार्य के बदले घूस की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को घुस का रकम लेते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय सहित पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

166
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *