जेईई मेंस 2026 में आर्यन कुमार ने लाया 99.8 पर्सेंटाइल, जनपद का नाम रोशन किया

Live News 24x7
1 Min Read
बलिया गुलाब देवी रोड निवासी स्व अनिल कुमार गुप्ता और माता आशा देवी के बेटे आर्यन कुमार ने जेईई मेंस 2026 सेशन-1 एग्जाम में 99.8 पर्सेंटाइल लाकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
आर्यन कुमार ने अपनी शिक्षा होली क्रॉस स्कूल और कोचिंग एलेन दिल्ली से पूरी की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहकर पढ़ाई करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से वे सफल हो पाए।
*आर्यन कुमार का कहना है:*
“मेरे परिवार का सपोर्ट और मेरे गुरुजनों का आशीर्वाद मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। मेरे भाई आशीष कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता और मेरे बाबा बालेश्वर प्रसाद रौनियार का भी बहुत आशीर्वाद रहा। आगे भी मेरा प्रयास जारी रहेगा और मैं एक बड़ा इंजीनियर बनना चाहता हूं।”
23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *