हरनहिया में मेगा बूथ कैंप का आयोजन: ‘फाइलेरिया मुक्त शिवहर’ के लिए अधिकारियों ने खुद खिलाई दवा

Live News 24x7
2 Min Read
​शिवहर। सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शिवहर के हरनहिया में मेगा बूथ कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीभीबीडीसी) मोहन कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एनटीडी जोनल को-ऑर्डिनेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रोग्राम ऑफिसर नवीन कुमार मिश्रा, गांधी फैलो रागोतरा शुक्ला (पिरामल स्वास्थ्य) और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दवा के लाभ बताए। इस अभियान में जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइज़र, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
​दवा के बाद होने वाले प्रभाव (एडीआर) पर दी गई जानकारी
विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों को दवा सेवन के बाद होने वाले संभावित सामान्य प्रतिकूल प्रभावों (एडीआर) के बारे में विस्तार से समझाया गया, ताकि किसी भी भ्रांति को दूर किया जा सके। अधिकारियों ने अपील की कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए पात्र लाभार्थी दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें। कार्यक्रम का समापन “हम सब दवा खाएंगे, फाइलेरिया को हराएंगे” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *