पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में कर रही थी…. तभी पहुंच गया पति और फिर…..

Live News 24x7
4 Min Read

खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है जहां कुशीनगर में एक महिला की फेसबुक पर शाहजहांपुर के एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों में फोन पर बात होने लगी। बात यहां तक पहुंची कि युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया।

दोनों कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। तभी पति वहां पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद पति ने दोनों को जमकर पीटा। फिर घर के बाहर लाकर खंभे से बांध दिया। काफी देर तक दोनों खंभे से बंधे रहे।

इस दौरान पत्नी अपने प्रेमी से चिपकी रही। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां भी पत्नी अपने प्रेमी का हाथ पकड़े रही। वो पति के साथ जाने को तैयार नहीं हई। मामला जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक वार्ड का है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड में रहने वाले एक युवक की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र तीन और दो साल है। युवक चंडीगढ़ में जॉब करता है। पति के जाने के बाद पत्नी बहुत ज्यादा मोबाइल चलाती थी। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती शाहजहांपुर के रहने वाले सौम्यवीर कश्यप से हो गई। बाद में दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और आपस में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई।

गांव के लोगों के मुताबिक, करीब 2 महीने पहले सौम्यवीर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। लेकिन, पत्नी ने उसे अपना मौसेरा भाई बताकर 2 दिन तक घर पर रखा। घरवालों ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह युवक चला गया। वहीं, पति भी अपने काम पर चंडीगढ़ चला गया।

इस बीच मौका पाते ही पत्नी ने 19 जनवरी को अपने प्रेमी सौम्यवीर को फिर घर में बुला लिया। लोगों की नजरों से बचने के लिए सौम्यवीर कमरे की खिड़की से अंदर घुसा। लेकिन, गांव की एक महिला ने उसे खिड़की से घर के अंदर जाते देख लिया। उस महिला ने यह बात पति को बता दी।

खबर मिलते ही पति चंडीगढ़ से चल दिया और 21 जनवरी की सुबह 5 बजे ट्रेन से अपने घर पहुंचा। उसने पत्नी को आवाज दी। पत्नी ने दरवाजा खोला, तो बेड पर उसका प्रेमी लेटा था। यह देखते ही पति ने प्रेमी को पकड़ना चाहा। लेकिन, पत्नी उसके सामने आ गई और उसे पकड़ने नहीं दिया। इसके बाद पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। शोर-शराबा सुनकर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। उन लोगों ने भी दोनों को पीटा। बाद में रस्सी से खंभे से बांध दिया।

करीब एक घंटे तक दोनों खंभे से बंधे रहे। इस दौरान महिला प्रेमी को पकड़े रही। काफी समझाने के बाद भी जब वो प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को खोल दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। थाने में काफी देर मनाने के बाद भी महिला प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने लेकर गई। इसके बाद प्रेमिका के माता-पिता को सूचना दी गई। घरवाले भी पहुंचे, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

91
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *