खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है जहा जिले के सुजान थाना क्षेत्र के किनवारी टोला गांव में पत्नी की हत्या कर पति ने जान दे दी। उसने पहले हसिया से पत्नी का गला काट दिया। फिर उसी कमरे में फंदे पर लटक गया। मां ने दोनों की लाश देखकर परिजनों की जानकारी दी।
पुलिस जब वहां पहुंची तो महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। जबकि पति फंदे पर लटका हुआ था। दोनों ने अभी 2 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। 2 दिन पहले ही वह लौटे थे।
घटना की सूचना मिलते ही तरया सुजान थाने की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार किनवारी टोला निवासी हरेंद्र शर्मा के बेटे अरुण शर्मा ने दो महीने पहले बरिया पट्टी टोला निवासी नेहा से नवंबर, 2025 में घर से भागकर लव मैरिज की थी। नेहा नाबालिग और दलित समुदाय से थी। नेहा की मां ने बिशनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अरुण के परिवार के सदस्य भी इस शादी से खुश नहीं थे।
इसके बाद से दोनों बाहर ही रह रहे थे। अभी 2 दिन पहले ही अरुण नेहा को लेकर अपने घर पहुंचा था। मौनी अमावस्या के दिन पति-पत्नी स्नान कर घर आए थे। घटना के समय अरुण के घर में उसकी मां और पिता मौजूद थे, जबकि उसका छोटा भाई बाहर रहता है।
गांव के सद्दाम ने बताया कि अरुण के पिता रविवार को काम पर पालगंज गए थे। शाम के समय घर पर अरुण की पत्नी और उसकी सौतेली मां मौजूद थीं। इसी दौरान अरुण की सौतेली मां किसी काम से बाहर चली गई। जब वह शाम 5 बजे वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने अरुण के पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। अरुण के पिता गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में बहू जमीन पर पड़ी हुई मिली, जबकि अरुण फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी।
वही इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अरुण ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली है। ग्रामीणों ने उसे जीवित समझकर दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और बिस्तर पर रखा। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अरुण ने पहले अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या की। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
30