नगर आयुक्त ने किया शहर का व्यापक निरीक्षण, सड़क के किनारे डेवेलप होंगे ग्रीन बेल्ट और रहेगी प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष जोर

Live News 24x7
4 Min Read
  • प्रमुख सड़कों के किनारे बनेगीं ग्रीन बेल्ट, पार्किंग, वेडिंग जॉन किए जाएंगे डेवेलेव
  • नगर आयुक्त ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा
गयाजी। गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिकड़िया मोड़, पहाड़पुर रोड, सर्किट हाउस रोड, आशा सिंह मोड़, सीताकुंड सहित कई अन्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया तथा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया  ने निरीक्षण के दौरान शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और प्रकाश व्यवस्था, गोलबम्बर, प्रदूषण नियंत्रण तथा शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का गहन अवलोकन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रदूषण रोकथाम के लिए सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।
*निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने एन सी ए पी के तहत :*
सर्किट हाउस रोड में ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट कराने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र की सुंदरता बढ़े और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण हो सके। इसके अलावा उन्होंने आशा सिंह मोड़ से गया कॉलेज मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर पक्के फुटपाथ (पेवमेंट) निर्माण कराने को कहा है। पहाड़पुर मोड़ के समीप शहर में प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए एंट्री पॉइंट को विकसित करने की योजना लेने का निर्देश दिया गया है।
नगर आयुक्त ने सिकड़ि़या मोड़ से मेडिकल कॉलेज के आगे तक सड़क के बाईं ओर चौड़े फुटपाथ निर्माण एवं बड़े पैमाने पर ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हरियाली बढ़ने से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित पैदल मार्ग उपलब्ध होगा।
सीताकुंड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान रबर डैम के पास पाथवे व ग्रीन बेल्ट विकसित कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावे नगर आयुक्त ने वहां पर खाली भूखंडों पर वेंडिंग ज़ोन, पक्के पेवमेंट और ‘इंस्पिरेशनल टॉयलेट’ निर्माण कराने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने सीताकुंड के पास एक आकर्षक प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) बनाने का भी निर्देश दिया, जिससे धार्मिक और पर्यटन स्थल की पहचान और मजबूत हो सके।
इस निरीक्षण के अंत में नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने कहा कि गया शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें और नगर निगम को अपने सुझाव दें, ताकि शहर के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस मौके पर सहायक अभियंता गौरव सिन्हा, सहायक अभियंता अंबिका प्रियदर्शिनी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार एवं शुभम कुमार, कनीय अभियंता किशोर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे हैं।
73
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *