पटना: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले पांच जिलों में क्रमशः पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण एवं सीवान जिलों के तमाम शिक्षकों एवं प्राध्यापकों के हक एवं हकूक की लड़ाई के लिए संकल्पित हूँ, उक्त बाते सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्यासी एवं बिहार के शिक्षक नेता सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कही। श्री सिन्हा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति कर बताया गया कि 15 जनवरी से पांचों जिला का दौरा कर सभी शिक्षक एवं प्राध्यापक भाइयों एवं बहनों से मिलकर चुनावी अभियान की शुभारंभ करेंगे। श्री सिन्हा ने बताया कि वे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की आवाज बनकर उभरेंगे।इस क्षेत्र के शिक्षक एवं प्राध्यापक भाई विगत कई वर्षों से ठगे महसूस कर रहे है अपने सारण क्षेत्र के शिक्षक प्रतिनिधि से। इस वर्ष 2026 में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षाविदों की आवाज बनकर उठूंगा। @राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा सह भावी प्रत्यासी 03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र।
74